Headlines

वीर भूमि सवाड पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ,18 वें अमर शहीद मेले का किया शुभारंभ

वीर भूमि सवाड पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ,18 वें अमर शहीद मेले का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवाल के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड पहुंचे और 18 वें अमर शहीद मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया ,इस दौरान उनके साथ थराली विधायक भूपालराम टम्टा ,राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल,राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी समेत पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे वीर भूमि सवाड पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया ,शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मेला मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मेला समिति ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया वहीं मेला कमेटी ने अमर शहीद मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सवाड के अमर शहीदों का स्मरण करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि सवाड वीर सैनिकों की फैक्ट्री है और वीरों के इस गांव के सैनिकों ने पेशावर कांड से लेकर प्रथम विश्व युद्ध ,द्वितीय विश्व युद्ध और ओपरेशन ब्लू स्टार में अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया वहीं थराली विधायक द्वारा सौंपे गए 6 सूत्रीय मांग पत्र को मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा में शामिल करते हुए कहा कि इन सभी मांगो पर त्वरित कार्यवाही की जाएगा मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए नंदादेवी राजजात के बाद ग्वालदम -देवाल-वाण -तपोवन मोटरमार्ग को बीआरओ को सौंपा जाएगा इसके साथ ही अमर शहीद मेला सवाड को राजकीय मेला घोषित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने तोरती रामपुर से गुडप होते हुए कपकोट बागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की भी घोषणा मंच से की

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *