Headlines

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट पेश किया।

*भराड़ीसैंण में धामी सरकार का ₹1.11 लाख करोड़ का बजट पेश

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट पेश किया।

 

यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 10.41 प्रतिशत अधिक है और इसमें शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास और लोक निर्माण जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा गया है।

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्ष 2026–27 का राज्य बजट सदन में पेश किया।

इस बार राज्य का कुल बजट आकार ₹1,11,703.21 करोड़ रखा गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2025–26 की तुलना में 10.41 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार बड़ा एक्शन हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई

सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य के संतुलित विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और सामाजिक क्षेत्रों को गति देने पर केंद्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *