Headlines

शारदीय कावड़ यात्रा शुरु

हरिद्वार

शारदीय कावड़ यात्रा शुरु होते ही धर्म नगरी हरिद्वार बाबा भोलेनाथ के जयकारो से गूंज उठी हैं। शारदीय कावड़ यात्रा को देखते हुये हरिद्वार पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र को 4 जोन में विभाजित कर दिया हैं। शिव भक्त हरकी पौड़ी से गंगा जल लेकर अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।
विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार की हरकी पौड़ी से पवित्र गंगा जल लेने के लिए कावड़िये धर्म नगरी पहुँच रहे हैं। माँ गंगा का पवित्र गंगा जल लेकर शिव भक्त सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा कर 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन अपने अपने शिवालयों में पहुँचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। दूर दूर से आ रहे कावड़ियों का कहना हैं की भोलेनाथ सबकी इच्छा पूरी करते हैं इसलिए कावड़ लेने के लिए हर साल आते हैं। रास्ते में कुछ परेशानिया आती हैं पर भोलेनाथ का नाम लेने मात्र से ही सारी परेशानिया दूर हो जाती हैं।
शारदीय कावड़ यात्रा को देखते हुये हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 4 जोन में बांटा गया हैं जिसमे डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहेंगे। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया शारदीय कावड़ मेले में मुरादाबाद और बिजनौर से ज्यादा संख्या में कावड़िये आते हैं। एसएसपी ने बताया की कावड़ यात्रा का मेन टाइम 5 मार्च से 8 मार्च तक का हैं जिसमे मैक्सिमम फोर्स के साथ ही रूट डायवर्ज भी किया जाएगा। कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुये तीन कंपनी पीएसी के साथ ही मेला क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है जिसमे डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *