Headlines

उत्तराखंड में 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट को लेकर विधानसभा में सर्वदलीय और कार्यसमिति की बैठक हुई

देहरादून

उत्तराखंड में 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट को लेकर आज विधानसभा में सर्वदलीय और कार्यसमिति की बैठक हुई

जिसमें सभी पार्टी के नेताओं ने भाग लिया सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने की जिसमे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, बसपा विधायक शहजाद अहमद और भाजपा के विधायक खजानदास और उमेश शर्मा काऊ मौजूद रहे।

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आज दो बैठक सर्वदलीय और कार्यसमिति की हुई है जिसमें सभी पार्टी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है और सर्वदलीय बैठक में इसी बात पर चर्चा हुए है कि सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सके कल 18 फ़रवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होना है इस बार सदन में तीन विधेयक लाए जाएंगे और सत्र की समयावधि में ही इनको पूरा किया जाएगा और 20 फ़रवरी को दोपहर साढ़े बारह बजे सदन में बजट पेश क्या जाएगा वहीं उत्तराखंड विधानसभा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सदन में भाजपा सवालों से बचती है कई ऐसे मुद्दे है जिनको लेकर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा और सदन की अवधि को बढ़वाने के लिए कांग्रेस को जो भी हथकंडा अपनाना पड़े वो अपनाएगी और भी कई मुद्दों को लेकर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में सीएम धामी–नितिन गडकरी बैठक, सड़क नेटवर्क विस्तार पर बड़ा फैसला 7 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली सहमति

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *