Headlines

केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में 57.64 फीसदी मतदान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ निर्वाचन

07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में 57.64 फीसदी मतदान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ निर्वाचन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम के कुशल नेतृत्व में 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो गया है।

सायं 6 बजे तक कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सफलता पूर्वक संपन्न हुए मतदान के लिए समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को बधाई दी है।

सभी जनपद वासियों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 07-केदारनाथ उप निर्वाचन में कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें:   ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट प्लेसमेंट पाने वाले 723 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया

उन्होंने कहा कि विधान सभा उप निर्वाचन में इस बार कुल 90 हजार, 875 मतदाता थे जिनमें 45 हजार 956 महिला मतदाता तथा 44 हजार 919 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विधान सभा के अंतर्गत सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है।

किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना कहीं से भी प्राप्त नहीं हुई है।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन हेतु मतदेय स्थलों हेतु तैनात अधिकतर पोलिंग पार्टियां आज वापस आना शुरू हो गई हैं।

इसके साथ ही निर्वाचन आयोग से मिली अनुमति के बाद 07 पोलिंग पार्टियां कल प्रातः लगभग 9-10 बजे तक अगस्त्यमुनि मतगणना केंद्र में पहुंच जाएंगी।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *