Headlines

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने राजावाला में ₹82.46 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

देहरादून

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ग्राम राजावाला में कुल ₹82.46 लाख की लागत से बनने वाले दो इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा–अर्चना कर शिलान्यास किया। इन निर्माण कार्यों के अंतर्गत कुल 1872 मीटर लंबे मार्गों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

 

प्रथम निर्माण कार्य के अंतर्गत नहर मार्ग से गणेश थापा के आवास की ओर जाने वाले मार्ग एवं भरतपुर जाने वाले मार्ग पर कुल 1310 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण ₹54.94 लाख की लागत से किया जाएगा। वहीं, दूसरे निर्माण कार्य के अंतर्गत मुख्य मार्ग से श्रीमती ज्योति चौधरी के आवास तक 562 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का निर्माण ₹27.52 लाख की लागत से किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   CM चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन, 3.17 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा CM धामी और मंत्री रेखा आर्या ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

इन सड़कों के निर्माण से ग्राम राजावाला के स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने से दैनिक आवागमन, स्थानीय गतिविधियों और जनसुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही ग्रामीणों की लंबे समय से अपेक्षित सड़क सुविधाओं में सुधार होगा।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान तथा क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, जल निकासी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित में निरंतर कार्य कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *