Headlines

एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हो गया है। 6 जुलाई से 21 जुलाई तक MDDA के सभी 12 सेक्टर में जनसुनवाई का कार्यक्रम किया जाएगा।

देहरादून

राजधानी देहरादून के मास्टर प्लान 2041 की जनसुनवाई शुरू हो चुकी है।

मसूरी देहरादून डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सभी सेक्टरों में सुनवाई का कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हो गया है। 6 जुलाई से 21 जुलाई तक MDDA के सभी 12 सेक्टर में जनसुनवाई का कार्यक्रम किया जाएगा।

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी है की मास्टर प्लान 2041 को लेकर जनसुनवाई में आम लोगों की दिक्कतें और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा । लैंड यूस चेंज से लेकर अन्य समस्याओं का समाधान मौके पर होगा।

मास्टर प्लान को लेकर वीसी एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने बताया है की राजधानी देहरादून को 2041 तक किस तरह से डेवलप करना है इसका पूरा प्लान इस मास्टर प्लान में तैयार किया जाएगा। पार्किंग से लेकर राजधानी में ग्रीनरी किस तरह डेवलप होगी और लोगों के लिए व्यवस्थाएं कैसे मुहैया कराई जा सकती हैं इन सभी को मास्टर प्लान के अंतर्गत लिया जाएगा ।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने क्षतिग्रस्त सेलाकुईं-रामपुर पुल के मरम्मत कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *