देहरादून
उत्तराखंड ने लगाया राष्टीय खेलो में पदकों का शतक, रचा इतिहास,
राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में उत्तराखंड ने छुआ 102 का शुभ आंकड़ा,
आज तक किसी राष्ट्रीय खेल में नहीं बरसे इतने पदक,
गोवा में आए थे 24 पदक, इस बार चमत्कारिक प्रदर्शन,
गोवा में आयोजित राष्टीय खेलों की पदक तालिका में 25 वें स्थान पर था उत्तराखंड,
इस बार पदकों की संख्या और पदक तालिका में उत्तराखंड की स्थिति दोनों में ही जबरदस्त उछाल आया,
इस बार पदक तालिका में उत्तराखंड कुल 102 पदकों के साथ सातवें नंबर पर नजर पहुंचा,
अपने घरेलू मैदान में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियोें ने शानदार प्रदर्शन किया,
पिछले राष्ट्रीय खेलों में जहां सिर्फ तीन स्वर्ण पदक उत्तराखंड ने देखे थे, वहीं इस बार स्वर्णिम सफलता की बयार चली ,
उत्तराखंड ने 24 स्वर्ण पदक झटके हैं। इसके अलावा, 35 रजत और 43 कांस्य पदकों के साथ कुल 102 पदक अपने खाते में डाल दिए हैं,
पदकों के मामले में देखा जाए, तो तालिका में उत्तराखंड से सिर्फ सर्विसेज, महाराष्ट्र, हरियाणा ही आगे हैं,
