देहरादून
उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उपचनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा । कल यानी 29 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि थी। इस उप चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाला है। वैसे कयास लगाये जा रहे थे कि बीजेपी से टिकट के कई दावेदार पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय भी ताल ठोक सकते हैं लेकिन नामांकन की अंतिम तिथि पार करते ही यह स्थिति साफ हो गई कि बीजेपी की तरफ से टिकट के कोई भी दावेदार निर्दलीय मैदान में नहीं उतरेगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी में जो नए लोग आते हैं उन्हें भी पहले अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। पार्टी में किसी तरह की मनमुटाव या भीतर घाट को लेकर के महेंद्र भट्ट ने कहा कि टिकट के जितने दावेदार थे उन लोगों ने नामांकन के दिन मंच पर आकर बीजेपी के घोषित उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीतने की जनता से अपील की है और उन्हें पूरा विश्वास है वह केदारनाथ विधानसभा का उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे।
