Headlines

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन देहरादून में रस्मी परेड का आयोजन किया गया।

देहरादून
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रस्मी परेड का किया गया आयोजन।

*परेड के दौरान उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की दिलाई गई शपथ।

*शपथ के पश्चात एसएसपी देहरादून द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन मूल्यों से शिक्षा लेते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने हेतु किया प्रेरित

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन देहरादून में रस्मी परेड का आयोजन किया गया।

परेड के दौरान एसएसपी देहरादून तथा उपस्थित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्वांजली दी गई।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के राजनीति के लिए दुखद खबर,लंबी बीमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी सी खंडूरी का निधन

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलायी गयी। साथ ही लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बिना किसी पक्षपात, भय व असहिष्णुता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा विश्व में शान्ति सौहार्द तथा एकता स्थापित करने के लिये अपना पूर्ण प्रयास किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों/थानों तथा चौंकियो में भी उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *