Headlines

देहरादून  फायरिंग मामला: चंद घंटों में पुलिस ने कार सहित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

देहरादून

देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आज दोपहर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने फायरिंग की, जिसमें साहिल नाम का युवक घायल हो गया। घायल को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के साथी अंशुल की तहरीर पर पुलिस ने गुरमीत, अमन, रोहित और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अंशुल ने बताया कि कॉलेज में पहले से चले विवाद के चलते आरोपियों ने फायरिंग की। पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान नया गांव बैरियर से आरोपी रोहित पुत्र प्रदीप सिंह निवासी सहारनपुर को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या HR-51-AZ-0890 के साथ गिरफ्तार किया। रोहित सुभारती कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का छात्र है। सीओ सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *