Headlines

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

देहरादून में नौकरी के नाम पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पहले गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी चारू चंद्र जोशी पर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक नर्सिंग असिस्टेंट से लाखों रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को स्वास्थ्य विभाग का ड्रग इंस्पेक्टर बताता था और अधिकारियों से पहचान होने का झांसा देकर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी पहले स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर फार्मासिस्ट रह चुका है, लेकिन धोखाधड़ी के मामलों में जेल जाने के बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य गंभीर मामलों के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे पिथौरागढ़ के एंचोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मिले सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी, 5 साल के कार्यकाल की दी बधाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *