देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण किया।
रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बने इस पार्क को CM ने विरासत और विकास का सुंदर उदाहरण बताया।
मियांवाला क्षेत्र में विधानसभा रायपुर के अंतर्गत आज जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण हो गया है। और ये पार्क बड़ा सुंदर उदाहरण हमारा विरासत को भी आगे बढ़ाने का है। कि यहाँ पहले से ही तालाब था, उस तालाब को बंद नहीं किया ना ही उसको बदला गया बल्कि उसी पार्क को नए स्वरूप में विकसित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पार्क इकोलॉजी और इकोनॉमी दोनों का सुंदर उदाहरण है। यहां पहले से मौजूद तालाब को संरक्षित रखते हुए उसे नए स्वरूप में विकसित किया गया है। यहां प्रकृति भी है और लोगों के लिए अच्छा स्थान भी है।
सीएम धामी ने कहा कि पार्किंग की जो दिक्कत है, उसके लिए विधायक ने नया रास्ता बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉलोनी में भी अच्छा पार्क बना है और पूरे देहरादून में पर्यावरण को बेहतर किया जा रहा है। देहरादून की रैंकिंग पर्यावरण के मामले में अब काफी सुधार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए काम कर रही है। सोंग डैम इसी सोच के साथ बनाया जा रहा है, ताकि भविष्य में पेयजल और सिंचाई का कोई संकट न हो और लोगों को अच्छा पर्यावरण मिले।
