Headlines

दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे-राहुल ने 2027 का दिया जीत का मंत्र

दिल्ली

दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे-राहुल ने 2027 का दिया जीत का मंत्र

10 राजाजी मार्ग पर हुआ महामंथन, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल यशपाल आर्य समेत सभी दिग्गज रहे मौजूद

 

उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से कमर कस ली है। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के बड़े नेताओं के साथ बड़ी बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10, राजाजी मार्ग पर आयोजित इस अहम बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने राजावाला में ₹82.46 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में करीब दो घंटे तक उत्तराखंड के सियासी समीकरणों पर चर्चा हुई।
1. बूथ स्तर तक संगठन को कैसे मजबूत किया जाए
2. युवाओं और महिलाओं को पार्टी से कैसे जोड़ा जाए
3. भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए इस बार बेहतर माहौल है, जरूरत है तो सिर्फ एकजुटता की।

ये भी पढ़ें:   CM चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन, 3.17 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा CM धामी और मंत्री रेखा आर्या ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आलाकमान का मार्गदर्शन मिल गया है और पार्टी पूरी ताकत से 2027 की तैयारी में जुटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *