Headlines

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

देहरादून

*बिरसनी विद्यालय के उच्चीकरण पर क्षेत्रवासियों ने जताया विधायक सहदेव पुंडीर का आभार।*

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों द्वारा धन्यवाद एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यालय के उच्चीकरण के लिए विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि विद्यालय का उच्चीकरण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बच्चों को अपने क्षेत्र में ही आगे की शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:   कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उच्चीकरण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे आने वाले समय में क्षेत्र की शैक्षिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने विद्यालय के उच्चीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम का संचालन भगवती प्रसाद बेलवाल ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान  संदीप कुमार, उपप्रधान  प्रमोद सिंह, प्रधानाचार्य  विजय भान सिंह राजपूत, राजपाल, नरेंद्र तोमर, युद्धवीर सिंह, आशा देवी सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *