देहरादून
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड शासन के कार्मिक विभाग से आदेश जारी कर ,10 IAS और 20 PCS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया ,
आईएएस अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) देहरादून की जिम्मेदारी से अवमुक्त कर अपर सचिव पर्यटन का महत्वपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।
आईएएस दीपक सैनी को देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है।
आईएएस प्रवीण कुमार को सीडीओ पिथौरागढ़ और आईएएस अनामिका को सीडीओ अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ चमोली के नए सीडीओ बने हैं, जबकि आईएएस राहुल आनंद को उत्तरकाशी का सीडीओ बनाया गया है।
आईएएस आशिमा गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी और पीसीएस स्मृता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की बनाया गया है।
पीसीएस अभिषेक त्रिपाठी अब पंचायती राज निदेशालय देहरादून के नए निदेशक होंगे।
पीसीएस अधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय को हरिद्वार कुंभ मेला का अपर मेलाधिकारी बनाया गया है।
पीसीएस जितेंद्र कुमार को देहरादून का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA) नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी 30 अधिकारियों को अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

*4 जिलों के CDO बदले, हल्द्वानी-काशीपुर-रुड़की-रुद्रपुर के नगर आयुक्त बदले*
*सबसे बड़ा बदलाव CDO और नगर आयुक्त के पदों पर हुआ है*
देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली और उत्तरकाशी में नए मुख्य विकास अधिकारी तैनात किए गए हैं,
हल्द्वानी, काशीपुर, रुड़की और रुद्रपुर में नए नगर आयुक्त भेजे गए हैं,
कुंभ मेला हरिद्वार के लिए भी दो अपर मेलाधिकारी तैनात किए गए हैं,
1 **श्रीमती निधि यादव, IAS-2017** निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून पदभार से मुक्त – अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण पर बनी रहेंगी
2 **अभिनव शाह, IAS-2019** मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून से मुक्त,**अपर सचिव-पर्यटन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद्, देहरादून नियुक्त**
3 **दीपक सैनी, IAS-2020** मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ से मुक्त, **मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून नियुक्त**
4 **प्रवीण कुमार, IAS-2021** अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून से मुक्त **मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ नियुक्त**
5 **श्रीमती अनामिका, IAS-2021** **मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा नियुक्त**
6 **श्रीमती आशिमा गोयल, IAS-2022** संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर से मुक्त, **नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी नियुक्त**
7 **दीपक रामचन्द्र सेठ, IAS-2022** संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की से मुक्त **मुख्य विकास अधिकारी, चमोली नियुक्त**
8 **राहुल आनन्द, IAS-2022** संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून से मुक्त **मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी नियुक्त**
9 **सुश्री गौरी प्रभात, IAS-2023** संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी से मुक्त **संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की नियुक्त**
10 **सुश्री दीक्षिता जोशी, IAS-2023** संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत से मुक्त**संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर नियुक्त**
11 **शजीवन सिंह नगन्याल, PCS** अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल से मुक्त **आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर नियुक्त**
12 **त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, PCS** आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर, प्रधान प्रबंधक-शुगर मिल, किच्छा से मुक्त **अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल नियुक्त**
13 **अभिषेक त्रिपाठी, PCS** मुख्य विकास अधिकारी, चमोली से मुक्त **निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून नियुक्त**
14 **रामजी शरण शर्मा, PCS** मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा से मुक्त **अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून नियुक्त**
15 **तीर्थपाल सिंह, PCS** अपर निदेशक-ITDA, देहरादून, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि. पदभार से मुक्त – नई तैनाती नहीं दी गई
16 **जय भारत सिंह, PCS** मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी से मुक्त **अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून नियुक्त**
17 **श्याम सिंह राणा, PCS** अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग से मुक्त **अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून नियुक्त**
18 **नारायण सिंह नबियाल, PCS** अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर से मुक्त **अपर जिलाधिकारी, चमोली नियुक्त**
19 **विवेक प्रकाश, PCS** अपर जिलाधिकारी, चमोली से मुक्त **अपर आयुक्त, गन्ना-चीनी, काशीपुर, प्रधान प्रबंधक-चीनी मिल, किच्छा नियुक्त**
20 **पंकज कुमार उपाध्याय, PCS** अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर, सचिव-जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर से मुक्त **अपर मेलाधिकारी, कुंभ मेला, हरिद्वार नियुक्त **
21 **कौस्तुभ मिश्र, PCS** अपर जिलाधिकारी (वि/रा), ऊधमसिंह नगर, सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण (CALA) se मुक्त **उप निदेशक-मण्डी परिषद्, रुद्रपुर नियुक्त**
22 **श्रीमती स्मृता परमार, PCS** अपर जिलाधिकारी-देहरादून, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी / CALA, देहरादून से मुक्त **नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की नियुक्त**
23 **रविन्द्र सिंह बिष्ट, PCS** नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर से मुक्त **अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर नियुक्त**
24 **श्रीमती निर्मला बिष्ट, PCS** उप निदेशक-मण्डी परिषद्, रुद्रपुर, उप सचिव-मा. मुख्यमंत्री से मुक्त **अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंह नगर नियुक्त**
25 **जितेन्द्र कुमार, PCS** अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार से मुक्त **अपर जिलाधिकारी, देहरादून, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी / CALA, देहरादून नियुक्त**
26 **श्रीमती नुपुर वर्मा, PCS** डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल से मुक्त **नगर आयुक्त, नगर निगम, रुद्रपुर नियुक्त**
27 **कमलेश मेहता, PCS** डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल से मुक्त **अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग नियुक्त**
28 **विनोद कुमार, PCS** डिप्टी कलेक्टर, देहरादून से मुक्त **अपर जिलाधिकारी (वि/रा), ऊधमसिंह नगर, सचिव-जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार मिला**
29 **परितोष वर्मा, PCS** नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी से मुक्त **नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर नियुक्त**
30 **गोपाल राम बिनवाल, PCS** नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की से मुक्त **उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला, हरिद्वार नियुक्त**

