Headlines

पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने प्राथमिक शिक्षक अवतार सिंह बिष्ट का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।

पौड़ी

भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने प्राइमरी शिक्षा के अध्यापक रहे अवतार सिंह बिष्ट से उनके गांव मकलोड़ी, पो.ओ. दोनदल, कंडवालस्यूँ जाकर भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।

अनिल बलूनी ने अपने प्राथमिक शिक्षक अवतार सिंह बिष्ट का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।

बलूनी ने कहा कि उनकी प्राथमिक शिक्षा उनके पैतृक गांव नकोट (कंडवालस्यूं) में हुई।

अवतार गुरुजी उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे।

अनिल बलूनी ने गुरुजी के साथ कुछ समय बिताया और सहपाठियों के बारे में चर्चा की, उनका हालचाल जाना।

बलूनी ने कहा कि अनुशासनप्रिय, विद्वान और छात्रों के प्रति स्नेह भाव रखने वाले आदरणीय अवतार गुरुजी का वही स्वभाव आज भी कायम है। मैं उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection LearnPress – Instructor Commission LearnPress - Live Course Add-on LearnPress – myCRED Integration LearnPress – Random Quiz LearnPress – Sorting Choice Question LearnPress – Stripe Payment LearnPress – WooCommerce Payment Methods Integration LearnPress – WooCommerce Payment Methods Integration LearnPress WPML Addon LearnWell – Education WordPress Theme