Headlines

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 30.78 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

देहरादून

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने वार्ड संख्या-92 के शिव कॉलोनी एवं कृष्णा विहार तथा वार्ड संख्या-93 के शिवदर्शन कॉलोनी, बनियावाला में राज्य योजना के अंतर्गत 30.78 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया।

 विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इन आंतरिक मार्गों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में सड़क संबंधी जनसुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार सड़क, पेयजल, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण बोले- ये इकोलॉजी और इकोनॉमी का सुंदर मॉडल

 

विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्यों का लाभ क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र, संतुलित एवं सुनियोजित विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं और स्थानीय निवासियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक पुंडीर का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आंतरिक मार्गों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और दैनिक आवागमन में आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *