Headlines

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

देहरादून

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं।

आज सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धर्मावाला में विधायक  सहदेव सिंह पुण्डीर ने विधायक की संस्तुति पर लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹3.50 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का विधिवत लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं बस्ती में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। धर्मावाला में निर्मित यह इंटरलॉकिंग टाइल सड़क भी इसी दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण कार्य है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत आवश्यकता होती है। बेहतर सड़क सुविधा से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों एवं अन्य लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती है। धर्मावाला में इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा के साथ ही मार्ग के आसपास रहने वाले अन्य स्थानीय लोगों को भी दैनिक आवागमन में सुविधा होगी।

विधायक पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित न रखते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक छोटे एवं महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले में आवश्यकता के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए तथा आमजन को विकास कार्यों का प्रत्यक्ष व सीधा लाभ मिल सके

ये भी पढ़ें:   देवभूमि से नशे के खिलाफ जंग: प्रथम गांव माणा में गूंजा नशामुक्ति का नारा, सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने दिलाई युवाओं को शपथ

विधायक पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास हमेशा से ही उनकी प्राथमिकता रही है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और जनसुविधाओं का विस्तार करना उनकी जिम्मेदारी है तथा आगामी समय में भी क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

स्थानीय लागों और राहगीरों ने इस सड़क निर्माण कार्य का लोकापर्ण होने पर स्थानीय क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *