देहरादून
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उत्तराखंड में होने वाली जनसभाओं की तिथि घोषित कर दी है।
इस दौरान भाजपा की 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे । रूद्रपुर में पीएम मोदी
जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी रुद्रपुर में नैनीताल से लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी शुरू कर दी है।
रुद्रपुर में होने वाली रैली के लिए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को रैली संयोजक नियुक्त किया गया है।
जिसमे युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित तमाम मोर्चे रैली में संख्या जुटाने का कार्य करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे की मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रुद्रपुर में सभा को सबोधित करेगे

जनसभा को संबोधित करेंगे।