Headlines

सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया

उत्तरकाशी

सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम ने यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही यात्रा से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ यात्रा एवं यमुनोत्री क्षेत्र के विकास के बारे में विचार-विमर्श किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुनोत्री के लिए मास्टर प्लान बनाकर धाम में सुविधाओं के विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

सचिव सुंदरम ने कहा कि धामों में अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिना पंजीकरण के यात्रा पर आने वाले लोगों को सख्ती से रोका जाएगा जाम की समस्या को रोकने के लिए यात्रा मार्गों पर बड़ी बसों के आवागमन को हतोत्साहित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार

सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम यात्रा व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण के लिए गत दिन से जिले के भ्रमण पर हैं।

सचिव मुख्यमंत्री ने जानकीचट्टी में मंदिर समिति के पदाधिकारियों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों व यात्रा व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर यात्रा के बारे में फीडबैक लेने के साथ ही यमुनोत्री धाम क्षेत्र के विकास के बावत विस्तार से विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम का मास्टर प्लान बनाकर यहां आवागमन की बेहतर सुविधा और अवस्थापना विकास के लिए कारगर प्रयास किए जाएंगे।

धाम के लिए वैकल्पिक पैदल मार्ग के निर्माण के लिए भी तेजी से कार्रवाई होगी और रोप-वे के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:   केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना उत्तराखंड को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है।

उन्होंने कहा कि धाम में हेलीपैड एवं अन्य सुविधाओं के विकास की योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

कुछ सालों के भीतर इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से धाम की वहनीय क्षमता बढ जाएगी और अधिक संख्या में यात्री यहां आ सकेंगे।

सचिव मुख्यमंत्री ने कहा कि पालीगाड से जानकीचट्टी तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए वनभूमि से संबंधित स्वीकृति के मामले का जल्द निस्तारण होने की उम्मीद है और यह काम आने वाले दो-तीन साल के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा सड़क के चौड़ीकरण होने से यात्रा सुगम व सुविधाजनक हो जाएगी और ट्रैफिक का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *