Headlines

उत्तरकाशी के सहस्त्रताल की ट्रैकिंग पर गया 22 सदस्यों ट्रैकिंग दल के  खराब मौसम में रास्ता भटक गया, दल के चार सदस्यों के मृत्यू हुई,

उत्तरकाशी

सहस्त्रताल की ट्रैकिंग पर गया 22 सदस्यों वाले  एक  ट्रैकिंग दल के  खराब मौसम में रास्ता भटक गया,

रास्ता भटक जाने के कारण दल के चार सदस्यों के मृत्यू हुई,

बाकी सदस्यों के इस उच्च हिमालयी ट्रेक रुट में  फंसने की सूचना प्रशासन को मिली,

प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही फंसे ट्रैकर्स को निकालने के लिए जमीनी और हवाई रेस्क्यू अभियान संचालित करने की तैयारी शुरू की,

ट्रैकरों को रेस्क्यू करने के लिए तत्काल मौके पर रेस्क्यू टीम में भेजे जाने हेतु एसडीआरएफ की टीम रवाना की गई,

स्थानीय स्तर से तत्काल रेस्क्यू दलों को रवाना किये जाने के निर्देश दिए गए,

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार बड़ा एक्शन हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई

जिलाधकारी ने फंसे ट्रेकर्स व मृतको के शवों को निकालने के लिए वायु सेना के माध्यम से हेली रेसक्यू अभियान संचालित करने के लिये मदद मांगी,

हिमालयन व्यू ट्रैकिंग ऐजेंसी, मनेरी के द्वारा मल्ला-सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर एक 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल जिसमें कनार्टक के 18 सदस्य एवं महाराष्ट्र का एक सदस्य  और तीन स्थानीय गाईड  शामिल थे, को गत 29 मई को सहस्त्रताल के ट्रैकिंग अभियान पर रवाना करवाया गया था।

इस ट्रैकिंग दल को आगामी 7 जून तक वापस लौटना था।

इसी दौरान गत दिन अंतिम शिविर से सहस्त्रताल पहुंचने के दौरान मौसम खराब होने से यह दल रास्ता भटक गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट 

सम्बन्धित ट्रैकिंग ऐजेंसी ने खोजबीन करने पर  इस दल के चार सदस्यों की मृत्यु होने की सूचना देते हुए ट्रैक में फंसे 13 सदस्यों को शीघ्र रेस्क्यू किये जाने का अनुरोध किया गया है।

इस बावत केंद्रीय रक्षा मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव को एयर रेस्क्यू और राज्य के एसडीआरएफ के कमांडेंट को जमीनी रेस्क्यू अभियान में सहयोग हेतुपत्र भेजकर जिलाधिकारी ने कहा है कि सहस्त्रताल लगभग 4100-4400 मीटर की ऊचॉई पर  है और घटना स्थल जनपद उत्तरकाशी एवं टिहरी जिले की सीमा क्षेत्र में स्थित है।

दल के शीघ्र रेस्क्यू किये जाने हेतु उत्तरकाशी एवं घनसाली (टिहरी) की तरफ से उच्च हिमालय रेस्क्यू टीम भेजते हुये तत्काल रेस्क्यू किया जाना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:   रुद्रप्रयाग में निहंगों के द्वारा गुरुद्वारे में आतंक, नगरासू के समीप गुरुद्वारे को लिया कब्जे में, देखिए वीडियो

जिलाधिकारी ने बताया है कि ट्रैकिंग एसोसिएशन द्वारा सिल्ला गाव से भी लोगों को मौके ओर भेजे जाने की सूचना दी गई है।

टिहरी जिले से भी पुलिस व वन विभाग का दल घटनास्थल के लिए भेजे जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *