Headlines

टिहरी- क्रेन दुर्घटना में एसडीआरएफ की त्वरित और कुशल बचाव कार्यवाही**

**टिहरी- क्रेन दुर्घटना में एसडीआरएफ की त्वरित और कुशल बचाव कार्यवाही**

**पहाड़ी पर अटकी स्विफ्ट में फंसे यात्रियों को किया रेस्क्यू**

टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्विफ्ट कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी और पहाड़ी पर अटकी पड़ी थी, जो कभी भी नीचे गिर सकती थी।

एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर, खाई में फंसे स्विफ्ट कार में फंसे दो घायलों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई और उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

एसडीआरएफ ने क्रेन में फंसे गंभीर घायल को भी निकाला

इसके बाद क्रेन हेतु रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर देखा कि क्रेन में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था।

उसे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतरकर गंभीर घायल तक पहुंच बनाई।

गंभीर घायल को रोप रेस्क्यू के माध्यम से स्ट्रेचर के साथ ऊपर लाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद, एसडीआरएफ की टीम ने कुशलता और धैर्य का परिचय देते हुए गंभीर घायल को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा देकर तुरंत अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल देहरादून पुलिस ने 85 लाख रुपये से अधिक की भूमि धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को पूर्व में ही निकाला जा चुका था l

एसडीआरएफ की तेज और कुशल बचाव कार्यवाही ने एक बड़ी घटना को टाल दिया और सभी की जान बचाई।

घायलों का विवरण

1.परविंदर सिंह पुत्र किशोर सिंह, उम्र- 20 वर्ष, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
2.गुरजीत सिंह पुत्र स्व0 गुरवचन सिंह, उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
3.संजय, उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।
4.जॉनी पुत्र प्रीतम सिंह (चालक), उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *