Headlines

बीयर बांटकर फॉलोअर बढ़ाने की चाहत पड़ी यूट्यूबर को महंगी पुलिस ने की कार्रवाई युवक ने मांगी माफी

हरिद्वार

बीयर बांटकर फॉलोअर बढ़ाने की चाहत पड़ी यूट्यूबर को महंगी पुलिस ने की कार्रवाई युवक ने मांगी माफी

धर्मनगरी हरिद्वार में लाइक कमेंट के चक्कर में बीयर बांट रहे यूट्यूबर को हरिद्वार पुलिस ने सबक सिखा दिया है हरिद्वार पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान कर उसे कड़े शब्दों में चेताया है कि अगर पूर्णाहुति इस तरह की दोबारा होती है तो पुलिस द्वारा अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके बाद युवक ने माफी भी मांगी है

जानकारी देते हुए हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि सोशल साइट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था जिसमें एक यूट्यूबर जिसका नाम अंकुर चौधरी है उसने अपने चैनल पर लाइक और कॉमेंट्स बढ़ाने के लिए मुफ्त में बीयर जगह-जगह छुपा कर बांटने का काम करता हुआ दिख रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए जन भावनाओं का सम्मान करते हुए एव धर्म नगरी की मर्यादा को देखते हुए पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चलान करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोबारा से इस तरह की वीडियो या फिर कृत युवक द्वारा किया जाता है तो पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई युवक के खिलाफ की जाएगी। इसी के साथ एसएसपी ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार धार्मिक आस्था का केंद्र है ऐसे में किसी भी तरह का खिलवाड़ आस्था के साथ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *