Headlines

राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि भारी बारिश के कारण हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, सोनप्रयाग और नैनीताल में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है

उत्तराखंड में यहां चल रहा है सबसे बड़ा रेस्क्यू ,अब तक 11 की मौत, केदारनाथ में 1500 यात्री फंसे, केंद्र से मांगी गई मदद

उत्तराखंड में बुधवार से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पूरे प्रदेश में जान और माल दोनों का बड़ा नुकसान हुआ है पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण 11 मौत हो चुकी है जबकि अभी भी पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं, राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि भारी बारिश के कारण हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, सोनप्रयाग और नैनीताल में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केदारनाथ में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के चलते पैदल मार्ग में लिंचोली और भीमबली के पास 700 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे हैं जिनको रेस्क्यू करने का काम जारी है जिसमे 5 हेलीकॉप्टर को लगाया गया है इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 400 से ज्यादा श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है इसके साथ ही पूरे केदारनाथ धाम 1000 से 1500 लोग अलग अलग पड़ाव पर फंसे हुए हैं जिन्हे लिंचौली रेस्क्यू के बाद निकला जाएगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में जगह-जगह रास्ता अवरुद्ध है जिसको सुचारु करने के लिए तकनीकी टीम केदारनाथ पैदल मार्ग में पहुंच गई है और पैदल मार्ग को जल्द से जल्द खोले जाने की कोशिश की जा रही है। वहीं विनोद कुमार सुमन का कहना है कि प्रदेश में आपदा के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार से एयर रेस्क्यू के लिए भी मदद मांगी गई है जिसमे वायु सेना के mi 17 और चिनुक हेलीकॉप्टर की मांग की गई है जिससे की रेस्क्यू में तेजी आएगी और केदारनाथ में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *