Headlines

श्री बद्रीनाथ के पास चरण पादुका में फंसे साधुओं का बहादुरी से एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू*

श्री बद्रीनाथ के पास चरण पादुका में फंसे साधुओं का बहादुरी से एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू ।

दिनाँक 07 अगस्त 2024 की शाम को कोतवाली बद्रीनाथ से एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि कुछ साधु चरण पादुका के पास रास्ता भटक गए हैं। इस सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, उप निरीक्षक श्री दीपक सामंत के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम 07:10 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम ने कठिन और दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर 03 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करते हुए मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को स्थितियां विपरीत मिली, साधु उफनती हुई तेज वेग से चलती बरसाती धारा के दूसरी ओर फंसे हुए थे, लेकिन टीम ने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बरसाती धारा के बीच में फंसे साधुओं तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। टीम ने अपनी तत्परता और कुशलता से कार्य करते हुए, कुछ ही समय में चरण पादुका पहुंचकर वहाँ फंसे हुए साधुओं को सकुशल रेस्क्यू किया। ये साधु थे:-

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

1. बाबा सर्वेश्वर, उम्र 32 वर्ष, निवासी खाम चौक।
2. जितेंद्र गिरी महाराज, उम्र 38 वर्ष।
3. शिवानंद सरस्वती, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाताल गंगा लांची।
4. बाबा हरिलाल, उम्र 82 वर्ष, निवासी खाम चौक।

रेस्क्यू टीम ने इन साधुओं को सुरक्षित आश्रम में पहुँचाया ।

*रेस्क्यू टीम का विवरण:-*
1. Si दीपक सामंत
2. ASI मंगल भाकुनी
3. का0 हरीश गोस्वामी
4. का0 देवेंद्र लाल
5. का0 कृष्ण कार्की
6. का0 नरेंद्र लाल
7. का0 संदीप
8. पैरामैडिक्स राहुल भण्डारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *