Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी 13 जनपदों के लिए सफाई वाहन रवाना किए

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कार्यक्रम के मौके पर सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी कार्यक्रम में रहे । भाजपा विधायक खजनदास और उमेश शर्मा काऊ समेत आला अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कार्यक्रम में सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साफ-सफाई की और माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी नागरिकों को सप्ताह में 2 घंटे सफाई अभियान में श्रमदान देने की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सफाई अभियान में बढ़कर का हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि हमारा पर्यावरण और हमारा समाज दोनों के लिए आवश्यक है कि हम सफाई अभियान कार्यक्रमों में हिस्सा बने।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी 13 जनपदों के लिए सफाई वाहन रवाना किए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहां की प्रदेश में सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पर सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *