Headlines

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने एक माह का वेतन की धनराशि भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के चरणों में भेंट की है।

 

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने एक माह का वेतन

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बीकेटीसी का सीईओ पद संभालने के बाद अपना पहला वेतन श्री बदरीनाथ- केदारनाथ धाम को विशेष दान के बतौर समर्पित कर दिया है।

एक महीने का वेतन रू।दान की धनराशि 153134  रूपये की धन राशि श्री बदरीनाथ मंदिर पूजा काउंटर में जमा की जिसकी मंदिर समिति ने रसीद भी जारी कर दी है।

मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि वह श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा के लिए आये है उन्होंने 29 जुलाई 2024 को मंदिर समिति में पदभार ग्रहण किया था आज 29 अगस्त को एक महीने की सेवा पूरी होने पर गुरुवार एकादशी के शुभ दिवस पर उन्होंने अपनी आस्था -विश्वास से एक माह की वेतन की धनराशि भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ के चरणों में भेंट की है।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार बड़ा एक्शन हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे इस बीच उन्होंने तीर्थयात्रियों के बीच रहकर यात्रा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विगत दिवस माणा रोड पर दुर्घटना में घायल गाय का रैस्क्यूकर अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *