Headlines

टिहरी के सकलाना क्षेत्रांतर्गत दुबड़ा- रगड़गाँव मोटर मार्ग की सुविधा ग्राम वासियों को जल्द से जल्द मिल सके, इस हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जांच टीम गठित की गई ,

टिहरी

टिहरी के सकलाना क्षेत्रांतर्गत दुबड़ा- रगड़गाँव मोटर मार्ग की सुविधा ग्राम वासियों को जल्द से जल्द मिल सके, इस हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जांच टीम गठित की गई ,

पीएमजीएसवाई के अंतर्गत दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग कुल लंबाई 16 किमी से दुबड़ा, तौलिया काटल, सौंदणा व रगड़गाँव आदि क्षेत्र के लोगो को सड़क की सुविधा मिलती है,

दुबड़ा-रगड़गाँव मोटर मार्ग के किमी 8.55 सेतु निर्माण में चिफल्टी नदी का स्पान बढ़ने के कारण विलंब हो रहा है, जिसके मध्यनजर राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की संयुक्त टीम गठित की गई है।

जिलाधिकारी ने टीम को क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के उपरांत पीएमजीएसवाई को तत्काल सेतु का कार्य प्रारम्भ कर यथाशीघ्र मार्ग को सुचारू करने के निर्देश दिए ,

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान के तहत सुद्धोवाला में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर

जिलाधिकारी ने सेतु के सुचारू होने तक क्षेत्र के लोगों के आवागमन हेतु ह्यूम पाईप एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *