Headlines

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बोल्डर गिरने से फंसे 6 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू, SDRF का मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

केदारनाथ

सोनप्रयाग पोस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 19:35 बजे सूचना मिली कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन-प्रभावित क्षेत्र में लगतार पत्थर गिरने के कारण 7 से 8 लोग फंसे हुए हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसडीआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

उप निरीक्षक  अशीष डिमरी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से 06 घायलों को सुरक्षित निकाल गया इसके साथ ही, एक शव भी बरामद किया गया।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार पत्थर गिरने की वजह से चुनौतीपूर्ण हालात बने हुए हैं, लेकिन एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। मौके पर स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है, और सभी मिलकर रेस्क्यू कार्य को जारी रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *