Headlines

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश में चल रही केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाओं एवं अन्य गतिमान विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों के संबंध में समीक्षा की।

देहरादून
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने आज विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रदेश में चल रही केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाओं एवं अन्य गतिमान विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों के संबंध में समीक्षा की।

मंत्री ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा अंत्योदय, पीएचएस कार्ड धारकों एवं राज्य खाद्य योजना के कार्ड धारकों को नियमित रूप से पीडीए सिस्टम द्वारा दिये जा रहे खाद्य्यानों जैसे चावल, गेहूं तथा मुफ्त गैस रिफिलिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है।

खाद्य मंत्री ने मुफ्त गैस रिफिलिंग के लिए विभाग द्वारा अभी तक बजट जारी नहीं किये जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए जिससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 84 हजार परिवार मुफ्त गैस रिफिलिंग योजना से लाभान्वित होते रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि कार्ड धारकों द्वारा इस योजना का पोषण एवं दरों के लिहाज से समुचित लाभ लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड से बड़ी खबर धामी कैबिनेट के मंत्रिमंडल का विस्तार आज

मंत्री ने भारत सरकार की डोर स्टेप डिलिवरी योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि मैदानी जनपदों में लगभग 99 प्रतिशत डोर स्टेप डिलिवरी योजना का कार्य निरंतर रूप से संचालित हो रहा है जबकि पिथौरागढ़ को छोड़कर अन्य पहाड़ी जनपदों में डोर स्टेप डिलिवरी योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने सितंबर माह के अन्त तक पिथौरागढ़ जनपद में भी डोर स्टेप डिलिवरी का कार्य पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Graph Paper Press Sell Media Manual Purchases Graph Paper Press Sell Media Model Release Graph Paper Press Sell Media Reprints Graph Paper Press Sell Media S3 Graph Paper Press Sell Media Stripe Graph Paper Press Sell Media Watermark Graphina – Forminator (Add-on) Graphina Pro - Elementor Dynamic Charts, Graphs, & Datatables Graptor – Technology & IT Solutions WordPress Theme Grasp – Creative Portfolio & Agency Elementor Template Kit