उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद के सीमांत क्षेत्र मोरी ब्लॉक को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी को उचित किया गया अब 37 पदों के भरने का शासनादेश जारी किया गया है। इस फैसले से जहां स्थानीय लोगों में खुशी दिखाई दे रही है तो वही स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब मोरी जैसे दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होगी। वहीं उन्होंने कहा कि पुरोला में उप जिला चिकित्सालय की डीपीआर शासन में लंबित है, साथ ही पदों के सृजन की भी कसरत लगातार चल रही है। जिसकी सौगात स्थानीय जनता को जल्द मिलेगी।
