Headlines

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D) में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत शमशेरगढ़, देहरादून के निवासी अनूप क्षेत्री को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसनीय सेवा पदक (Medal for Meritorious Service – MSM) से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

गणतंत्र दिवस 2025: शमशेरगढ़ निवासी अनूप क्षेत्री प्रशंसनीय सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा

दिल्ली:

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D) में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत शमशेरगढ़, देहरादून के निवासी अनूप क्षेत्री को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसनीय सेवा पदक (Medal for Meritorious Service – MSM) से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

अनूप क्षेत्री ने 1988 में असम राइफल्स में राइफलमैन के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने दिसंबर 2010 में इंडियन मिलिट्री अकादमी, देहरादून से कमीशन प्राप्त किया और अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उनकी सेवाओं और समर्पण के लिए उन्हें 2017 में उप कमांडेंट के पद पर पदोन्नत किया गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने ली SIR की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक

2021 में, अनूप क्षेत्री ने यूपीएससी साक्षात्कार उत्तीर्ण कर पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D) में सहायक निदेशक के रूप में योगदान दिया। उनके पिता, ऑनरेरी कैप्टन देवी सिंह क्षेत्री जो गोरखा राइफल्स से 1978 में सेवानिवृत्त हुए, ने भी सेना में अपनी अमूल्य सेवाएँ दीं।

यह सम्मान अनूप क्षेत्री की कड़ी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो असम राइफल्स और पुलिस अनुसंधान एवं विकास विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *