देहरादून
राष्ट्रपति भवन ने 6 राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की है।
*उत्तराखंड के नए राज्यपाल – डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने हैं।
इससे पहले उत्तराखंड के राज्यपाल *लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)* थे, जिन्होंने 15 सितंबर 2021 से 5 साल तक पद संभाला।
– अब उनका कार्यकाल पूरा होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी जगह डॉ. बिसेन को नियुक्त किया है।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन
– जन्म: 14 मई 1952, मध्य प्रदेश
– बालाघाट से BJP सांसद (2019-2024) रहे हैं
– MP सरकार में कैबिनेट मंत्री और 4 बार विधायक रह चुके हैं
– पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर (AVMS, DHB)
1. सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया।
2. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
3. ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया।
4. डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
5. डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया।
6. दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
सभी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

