Headlines

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 महिला अभियुक्ताओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी

देहरादून

नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 महिला अभियुक्ताओं को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से कुल 01 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को सार्थक करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध व्यापक स्तर चलाये जा रहे सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के अन्तर्गत थाना नेहरू कालोनी क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दून यूनिवर्सिटी रोड के पास से अभियुक्ता परमेशा को 700 ग्राम अवैध गांजे तथा अभियुक्ता काजल को रिस्पना पुल फ्लाईओवर के नीचे से 440 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 117/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0- 118/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभिायोग पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- परमेशा पत्नी देशराज निवासी सफेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र अजबपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 40 वर्ष। *( 700 ग्राम अवैध गांजा )*
2- काजल पत्नी संगम निवासी निवासी सपेरा बस्ती नियर आकाशवाणी केंद्र अजबपुर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष। *(440 ग्राम गांजा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *