Headlines

हरिद्वार में पटवारी मोनिका के निजी सहायक अनुज को दाखिल-खारिज के नाम पर 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

निजी सहायक अनुज 4500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार

हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। महिला पटवारी मोनिका के निजी सहायक अनुज को दाखिल-खारिज के नाम पर 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

गौर करने वाली बात यह है कि अनुज कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है, बल्कि मोनिका द्वारा निजी रूप से रखा गया सहायक है। जिले में कई पटवारियों और लेखपालों ने निजी सहायकों को अनौपचारिक रूप से नियुक्त कर रखा है, जो आम जनता से अवैध रूप से पैसे वसूलते हैं।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि केवल अनुज के खिलाफ कार्रवाई होती है या पटवारी मोनिका की भूमिका की भी जांच होती है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *