देहरादून
इंडियन सोसाइटी ऑफ न्यूरो ऑंकोलॉजी की 16वीं वार्षिक कांफ्रेंस का आयोजन पहली बार उत्तराखंड में होने जा रहा है।
जिसका मुख्य उद्देश्य ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल हो रहे तकनीकों के बारे में चर्चा करना है । 11 अप्रैल से 13 अप्रैल चलने वाले इस कांफ्रेंस में 300 से अधिक देश विदेश के डॉक्टर प्रतिभाग करेंगे। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस को लेकर देहरादून के निजी होटल में प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान डॉक्टर्स ने बताया ब्रेन टयूमर्स के लिए पहला इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस देहरादून में आयोजित होने जा रहा है जिससे इंटरनेशनल लेवल पर देहरादून का नाम प्रचलित होगा और राज्य में भविष्य में ऐसी और कांफ्रेंस करने के लिए प्रेरणा देखने को मिलेगी।
इस कांफ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी वेलेंटिस कैंसर हॉस्पिटल मेरठ के डायरेक्टर डॉ अमित जैन ने बताया की अब ब्रेन ट्यूमर्स और ब्रेन कैंसर में काफी एडवांस हुए हैं जिससे अब बहुत अच्छे रिजल्ट्स आ रहे हैं अब हम जिनोमिक लेवल पर टेस्टिंग कर कर क्या इलाज करना है जिससे सिटी के इलाज हो यह हम कर पाते हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी रोल बहुत अच्छा आया है। सर्जरी में डायग्नोसिस में और रेडिएशन में भी इन्हीं सब एडवांस को डिस्कस करने के लिए यह कॉन्फ्रेंस की जा रही है डॉक्टर राकेश जलाली जो अपोलो प्रोतों कैंसर सेंटर के डायरेक्टर हैं वह भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे उन्होंने भी बताया कि अब ब्रेन ट्यूमर्स में बहुत एडवांस हो गए हैं और अब बिना किसी साइड इफेक्ट के भी ट्रीटमेंट हो जाता है उन्हें बताया कि अब आधुनिक रेडिएशन थेरेपी टेक्निक्स जो आ गई है वह जैसे साइबर नाइफ उनसे बहुत सटीक इलाज हो जाता है और साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं इस कांफ्रेंस में नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट अमेरिका से डॉक्टर केनेथ एल्डापे वह एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर अमेरिका से डॉक्टर सुजीत प्रभु वी डॉक्टर विनय पुडुवाली न्यू यॉर्क एवं मियामी से डॉक्टर एलेन लेमिनेट ईयर डॉ अश्वत नारायण डॉ रूपेश कोटेचा ऑस्ट्रेलिया से डॉक्टर सुमन नाथन व अन्य देशों से भी कई विख्यात डॉक्टर इस कांफ्रेंस में आ रहे हैं।
