Headlines

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कैंट विधान सभा के प्रेम नगर के दशहरा ग्राउंड में नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का किया लोकार्पण

देहरादून

प्रदेश में विकसित हो रही है खेल संस्कृति : रेखा आर्या*

*खेल मंत्री ने प्रेम नगर में किया मिनी स्टेडियम का लोकार्पण*

खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेम नगर के दशहरा ग्राउंड में नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया।

मिनी स्टेडियम के निर्माण में लगभग 292 लाख रुपए की लागत आई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले प्रदेश की जनता अपने प्रतिनिधियों से ज्यादातर सड़क, बिजली, पेयजल, अस्पताल और स्कूल आदि बनाए जाने की मांग करती थी। लेकिन प्रदेश में खेलों की प्रति अब जागरूकता इतनी बढ़ चुकी है कि इससे भी ज्यादा डिमांड अब खेल मैदान और स्टेडियम बनाने की आने लगी है । इससे यह भी पता चलता है कि देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने का जो लक्ष्य प्रदेश सरकार ने तय किया है, उसके साथ हमारे प्रदेश का युवा और आम जनता भी पूरी तरह जुड़ चुकी है।

ये भी पढ़ें:   चमोली में VPHEP की निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बीते कुछ साल से प्रदेश खेल संस्कृति का हिस्सा बनता जा रहा है इसमें छोटे कस्बों और शहरों में लगातार खेल मैदान, मिनी स्टेडियम की सुविधा शुरू होने से भी मदद मिली है। खेल मंत्री में कहा कि सरकार ने दो खिलाड़ी प्रोत्साहन योजनाएं चलाकर 8 से 14 वर्ष की उम्र वाले खिलाड़ियों और 14 से 23 वर्ष तक की उम्र के खिलाड़ियों की आर्थिक मदद देनी शुरू की है, जिससे हर खेल में नए-नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से भी प्रदेश में स्पोर्ट्स को लेकर एक नया माहौल बना है और इस आयोजन की सफलता के बाद यहां युवाओं में खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:   चमोली मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसा घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *