Headlines

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण हादसा दीवार ढहने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी

उत्तराखंड में भीषण हादसा,

दीवार ढहने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत,

राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती की घटना, राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर
ग्राम मोरा, थाना मोरी, जनपद उत्तरकाशी,

मकान गिरने की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु – SDRF टीम मौके पर

ग्राम मोरा, जो मुख्य सड़क मार्ग से लगभग एक किलोमीटर ऊपर पैदल मार्ग पर स्थित है, में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।

SDRF टीम को मौके पर ज्ञात हुआ कि यह दुर्घटना रात्रि में हुई थी जिसमें मकान की एक दीवार गिरने से घर में मौजूद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें:   हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गयी और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की आवश्यक कार्यवाही में सहयोग किया गया।

*मृतक व्यक्तियों का विवरण:*

1️⃣ गुलाम हुसैन (पुत्र अली अहमद), उम्र 26 वर्ष
2️⃣ श्रीमती रुकमा खातून (पत्नी गुलाम हुसैन), उम्र 23 वर्ष
3️⃣ आबिद (पुत्र गुलाम हुसैन), उम्र 3 वर्ष
4️⃣ सलमा (पुत्री गुलाम हुसैन), उम्र 10 माह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *