Headlines

चमोली के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग पर भूस्खलन हो गया है देखिए वीडियो

चमोली

चमोली के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग पर शनिवार को भूस्खलन हो गया है।

जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे 8 लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में 8 लोगों के घायल हुए हैं। 4 लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। वहीं पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि 1 गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   हल्द्वानी में ऐतिहासिक जनसैलाब, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जनउत्साह चरम पर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Themify Tisa WordPress Theme Themify Ultra Premium WordPress Theme Themify WooCommerce Product Filter Themify WooCommerce Shopdock Themify Wumblr WordPress Theme Therapia – Psychologist & Hypnotherapy Elementor Templates Therapica – Mental Health & Psychologist Elementor Template Kit Theratio - Architecture & Interior Design Elementor WordPress Theme Therma – Spa and Wellness WordPress Theme Thermen – Beauty Spa & Wellness Center WordPress Theme