Headlines

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया दून विहार और नीलकंठ विहार का निरीक्षण, प्रभावितों को राहत राशि वितरित

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया दून विहार और नीलकंठ विहार का निरीक्षण, प्रभावितों को राहत राशि वितरित

भारी बारिश से प्रभावित दून विहार और नीलकंठ विहार क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने मौके पर ही प्रभावित परिवारों को राहत चेक वितरित किए। सुनीता देवी और प्रमिला चौहान को ₹6500-₹6500 तथा चंदन सिंह बिष्ट को ₹13000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि सरकार आपदा की हर घड़ी में जनता के साथ खड़ी है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी और नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज आज पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *