Headlines

उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती*

दो आईजी, तीन एसपी, एक कमांडेंट, 11 डिप्टी एसपी सहित 300 पुलिस कर्मी रवाना*

उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की तत्काल तैनाती की गई है।

*भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक SDRF अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, राजीव स्वरूप, प्रदीप कुमार राय, अमित श्रीवास्तव (प्रथम) एवं सुरजीत सिंह पंवार, श्रीमती श्वेता चौबे, 1 डिप्टी कमांडेंट तथा 11 डिप्टी एसपी* को तत्काल उत्तरकाशी भेजा गया है, जो राहत एवं समन्वय कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

ये भी पढ़ें:   देहरादून में गर्मी का अलर्ट, 27 अप्रैल को सभी स्कूल रहेंगे बंद

आपदा प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु *”सेनानायक IRB द्वितीय श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में 40वीं वाहिनी पीएसी के विशेष आपदा राहत दल (ई कंपनी) तथा आईआरबी द्वितीय, देहरादून* की सी कंपनी के *140 जवानों* को भी उत्तरकाशी रवाना किया गया,

*देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी एवं टिहरी जनपदों से कुल 160 पुलिसकर्मियों (निरीक्षक से आरक्षी स्तर तक) को आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया*

जिससे स्थानीय प्रशासन को तेजी से सहयोग प्रदान किया जा सके।

इन त्वरित, समन्वित और सुदृढ़ प्रयासों का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्र में जनहानि को न्यूनतम करते हुए राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को शीघ्रता एवं प्रभावशीलता के साथ संपन्न कराना है।

ये भी पढ़ें:   गुरुग्राम में AWPL के “विजय पर्व” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील

*यह प्रयास है कि हर प्रभावित व्यक्ति तक शीघ्र सहायता पहुंचे। पुलिस बल को 24×7 अनवरत रूप से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Hadé – Business Elementor Template Kit Hadkaur - Fitness and Gym WordPress Theme Hadona – One Product, WooCommerce WordPress Theme Hair Care – Responsive Salon WordPress Theme Hairsta – Hair Salon & Hairdresser Elementor Template Kit Haizea – Creative Portfolio & Resume Elementor Template Kit Halloween Rain – WordPress Plugin Halo – Multipurpose Shopify Theme OS 2.0 Halogen – Innovative Portfolio WordPress Theme Halse – Architecture & Interior Design Elementor Template Kit