Headlines

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से एनएचपीसी टनल का मुहाना बंद, 11 लोग अभी भी फंसे, रेस्क्यू जारी देखिए वीडियो

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से एनएचपीसी टनल का मुहाना बंद, 11 लोग अभी भी फंसे, रेस्क्यू जारी*

पिथौरागढ़ में एनएचपीसी की टनल का मुहाना भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। 19 लोग फंस गए थे। जिनमें से 8 को रेस्क्यू किया जा चुका है। 11 लोग अभी भी फंसे हैं। पिथौरागढ़ डीएम विनोद गिरी गोस्वामी का कहना है कि स्थिति सामान्य है। जल्द ही 11 लोग भी निकाल लिए जाएंगे।

शुक्रवार को हुई भारी वर्षा और भूस्खलन से एनएचपीसी की एक टनल को क्षति पहुंचने की सूचना है। टनल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वैस्ट मैटेरियल नदी में फैंकने वाली टनल में मलवा भरने की आशंका है। हालांकि प्रशासनिक रूप से अभी इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। एनएचपीसी ने इसे आंशिक क्षति बताया है, जिसकी शीघ्र मरम्मत की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना उत्तराखंड को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *