Headlines

गुलदार हमले के पीड़ित परिवार को ₹6 लाख का मुआवजा

देहरादून,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी  के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक गुर्जर बस्ती में गुलदार हमले के पीड़ित परिवार जनों को  06 लाख रुपए की मुआवजा राशि का चैक प्रदान किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा 04 लाख रुपए केंद्र सरकार तथा 02 लाख रुपए राज्य सरकार सरकार की तरफ से कुल 06 लाख रुपए की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार वालों की दी गई है। उन्होंने कहा संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
गौरतलब है, कि घटना देहरादून वन प्रभाग की मालसी रेंज के अन्तर्गत गल्जवाडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत स्थित मराड़ी तोक में रविवार सांय साढ़े छ से सात बजे के मध्य शौच करने अपने घर से कुछ दूरी पर आये एक 10 वर्षीय बच्चे पर हमला किया गया। जिसमें बच्चे की मृत्यु हो गयी थी।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *