Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात्रि दून अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी के स्वास्थ्य का हाल जाना

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात्रि दून अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी के स्वास्थ्य का हाल जाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माता जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किसान ऋण मेले में 130 लाभार्थियों को ब्याजमुक्त ऋण के चेक किए वितरित

इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *