Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति को किया आमंत्रित

देहरादून

विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति को किया आमंत्रित

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती हैं।

उन्हें आमंत्रित किया गया है। वह सदन को संबोधित कर सकती हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रजत जयंती समारोह में शामिल होने की संभावना है।

नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 साल पूरे करने जा रहा

है। ऐसे में राज्य सरकार इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाएगी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवंबर में ही विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत होगा, जिस पर कैबिनेट में मुहर लग चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के दून पहुंचने पर सहमति बन चुकी है। विधानसभा सत्र की तिथियां तय होने के बाद राष्ट्रपति के दौरे की तिथियां भी तय हो जाएंगी

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *