Headlines

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची।

रुद्रप्रयाग
ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली, जयकारों से गूंज उठी केदारघाटी

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची।

ओंकारेश्वर मंदिर में पहुँचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति यहीं विराजमान हो जाएगी। आगामी छह माह तक बाबा केदार की ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी।

इस दौरान डोली का स्वागत आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ किया गया। इससे पूर्व डोली ने फाटा, ब्यूंग, नारायणकोटी समेत अन्य यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने भी जगह-जगह डोली का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक केदारनाथ ने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी यात्रा का सफल संचालन किया जाएगा। पिछले वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में पहुँचे थे।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल देहरादून पुलिस ने 85 लाख रुपये से अधिक की भूमि धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *