Headlines

नगर निगम देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल ने स्वास्थ्य विभाग और सफाई निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून

नगर निगम देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल ने स्वास्थ्य विभाग और सफाई निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की

बैठक में दीपावली पर्व के दौरान चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान और अतिरिक्त कूड़ा उठान की प्रगति पर चर्चा हुई। मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि 11 अक्टूबर से अब तक नगर निगम द्वारा 1063.73 टन अतिरिक्त कचरे का संकलन किया गया है। शहर से प्रतिदिन 100 से 150 टन अतिरिक्त कचरा उठाया जा रहा है। इसके लिए निगम ने अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहन लगाए हैं, साथ ही सभी कूड़ा संग्रहण वाहनों को अतिरिक्त ईंधन भी उपलब्ध कराया गया है ताकि त्योहारों के दौरान बढ़े कचरे का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। निगम द्वारा प्रतिदिन 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ग्रीन वेस्ट संग्रह के लिए भी चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:   सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

मेयर थपलियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साफ-सफाई संबंधी निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने शीशमबाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट और कारगी एमटीएस को दोनों शिफ्टों में कार्य जारी रखने के निर्देश दिए ताकि सफाई व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रहे। बैठक में नगर आयुक्त नमामि बंसल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी खन्ना, सहायक नगर आयुक्त (स्वास्थ्य) राजबीर चौहान और सभी वार्डों के सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *