Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गोवा की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में उत्तराखंड के नौ लोगों के निधन को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठोर समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोवा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा कराया जाए ताकि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *