Headlines

 हरिद्वार के श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष 

हरिद्वार

हरिद्वार के श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष

देश के विभिन्न क्षेत्र  से आये श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के ट्रस्टियों की आम सभा की बैठक गुरुवार को चेन्नई से आये उद्योगपति घेवर चंद टांडी की अध्यक्षता में हुई ..

जिसमें नामदेव समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया..

इस दौरान ट्रस्ट के चुनाव हुए..जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को  निर्विरोध ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया…

इस अवसर पर श्री प्रेमी ने कहा कि समाज के निर्धन वर्ग की सहायता उनकी प्राथमिकता होगी..समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा..ल़डकियों की शादी ओर उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में ट्रस्ट कार्य करेगा…उन्होंने कहा सभी मिलकर कार्य करेगे..

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित*

इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट ने धर्मशाला में लिफ्ट और कमरों का निर्माण कराया है..जिससे समाज के लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिल सके…गुजरात से आये जगदीश परिहार ने कहा कि हमें समाज को श्री नामदेव जी कथा के माध्यम से जागरूक करना है… संरक्षक पूरण चंद और सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट के आगामी योजनाओं के बारे में बताया…

आमसभा में जगदीश जैसल जोधपुर..कुलदीप वर्मा नानौता..अनिल वर्मा..राकेश वर्मा..अजय वर्मा..बजरंग लाल..राजेंद्र रुहेला..दिल्ली..विजय टोलम्बिया..जयपुर..दीनदयाल छीपा .नोखा..विनोद पेंटर..नरेंद्र वर्मा..संजय वर्मा उर्फ भोला..आलोक वर्मा..कैलाश चंद. जोधपुर..जगदीश लाल जोधपुर..सम्पत लाल उठवाल..जोधपुर रमेश पूर्वा. चेन्नई..हेमंत पूर्वा. सरदार शहर..अविरल प्रेमी समेत समाज के लोगों ने भाग लिया..सभी के द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष अवनीश प्रेमी का फूल मालाओं से स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *